दुर्ग . असल बात news. दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है...
दुर्ग .
असल बात news.
दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है. यहां,बारिश से आम जनजीवन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.लोगों की कहीं भी आवाजाही कम हो रही है. स्थानीय सड़के सूनी जैसी दिख रही हैं. कई सारे व्यापारिक,औद्योगिक प्रतिष्ठान भी बंद चल रहे हैं.सब्जी मंडी भी आज दिनभर बंद जैसी रही.दैनिक मजदूरों का काम नहीं लगा है. स्कूली बच्चों को बारिश में भीगने से बचाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है.
जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए छात्र हित में जिले में सभी शासकीय,अशासकीय अनुदान प्राप्त तथा बीएसपी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
स्कूलों में चल रही त्रैमासिक परीक्षा के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा.उल्लेखनीय है कि दो दिन से चल रही बारिश के दौरान चौबीसों घंटे बारिश की झड़ी टूट नहीं रही है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


