कोण्डागांव, असल बात News 02 सितंबर 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्र...
कोण्डागांव,
असल बात News
02 सितंबर 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिगरी ने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर, वंचित, आर्थिक रूप से असमर्थ एवं जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि पैरालीगल वॉलिंटियर्स न्याय व्यवस्था और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक जागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने विधिक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्राप्त होने वाली विधिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें तथा आवश्यकतानुसार उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान पैरालीगल वॉलिंटियर्स को उनके दायित्वों, विधिक जागरूकता गतिविधियों एवं आमजन तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक विधिक सहायता पहुंचाने तथा विधिक जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


