Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर में बाघ की मौजूदगी से हड़कंप, ग्रामीणों में डर का माहौल; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

  जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा...

Also Read

 जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की।



बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है।



फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।