Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर जगह-जगह भव्य समारोह, सुपेला में रक्तदान शिविर का आयोजन, शाम को आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी गई

  भिलाई  . असल बात news.   भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती आज हर जगह अत्यंत धूमधाम से मनाई गई. अपने काम में मशीनरी,उपकरणों,यंत्रों तथा औजारों...

Also Read

 





भिलाई  .

असल बात news.  

भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती आज हर जगह अत्यंत धूमधाम से मनाई गई. अपने काम में मशीनरी,उपकरणों,यंत्रों तथा औजारों का उपयोग करने वाले लोगों ने इस अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा की धूमधाम के साथ पूजा- अर्चना की और अपने औजारों को भी पूजा.तथा समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की.इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया गया सुपेला में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया.

सुपेला में आयोजित कार्यक्रम में सुबह भगवान श्री विश्वकर्मा की धूमधाम के साथ विधिवत पूजा की गई. यहां आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर  में लगभग 40 युवाओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया.रक्तदान करने वालों में सर्व श्रीगगन यादव,मनोज साहू,खिलेंद्र देशमुख,विशाल देवांगन,निखिल यदु विकास यदु ,संस्कार यदु,गोपाल सिंह इत्यादि शामिल हुए. यहां संग्रहित रक्त को ब्लड बैंक में रखा जाएगा जिसका जरूरतमंदों के लिए उपयोग किया जाएगा.

 इस अवसर पर शाम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जयंती मनाई गई.शाम को आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी गई. कार्यक्रम में सर्व श्री पुरुषोत्तम टावरी, जय रंगा,विकास यादव, गोपी तांडी,आनंद प्रधान, टी.वी मुरली, राजकुमार भगत  इत्यादि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.