Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चित्रों और भाषणों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘विकसित भारत’ का सपना सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

कोण्डागांव, असल बात News  22 सितंबर 2026 ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जामकोटपा...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

 22 सितंबर 2026


‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती रूबी भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं रचनात्मकता के साथ सहभागिता की।


चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम तथा इशांत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में करनदीप ने प्रथम तथा तोशन दीवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, डिजिटल भारत और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के क्षेत्र एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। वहीं, चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत 2047’ की अपनी कल्पना को रंगों एवं रचनात्मक चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों ने उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा एवं श्री खेम वैष्णव तथा एसएमडीसी सदस्य श्रीमती वसुंधरा देवांगन एवं श्री फागू यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भावना, स्वच्छता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।