Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कवर्धा,असल बात  *कबीरधाम पुलिस का ग्रामीणों से सीधा संवाद, गाँव-गाँव पहुंचकर सुनी जा रही समस्याएं।* *पुलिस जन चौपाल एवं चलित थाना के माध्यम ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 


*कबीरधाम पुलिस का ग्रामीणों से सीधा संवाद, गाँव-गाँव पहुंचकर सुनी जा रही समस्याएं।*


*पुलिस जन चौपाल एवं चलित थाना के माध्यम से सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक।*


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में पुलिसिंग को और भी अधिक मजबूत करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गाँव-गाँव पुलिस जन चौपाल एवं चलित थाना आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना पंडरिया एवं थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया गया।


*ग्राम रोहा में पुलिस जन चौपाल का आयोजन*


थाना पंडरिया पुलिस द्वारा ग्राम रोहा में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिन्हा उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।


पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों से क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में सीधे संवाद कर जानकारी ली गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रशासन स्तर से संबंधित कुछ समस्याएं भी सामने रखी गईं, जिनके संबंध में संबंधित विभाग एवं सक्षम अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने तथा आवश्यक समन्वय किए जाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी।


*ग्राम भगतपुर में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों से किया गया संवाद*


इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम द्वारा ग्राम भगतपुर में चलित थाना लगाया गया, जिसमें ग्राम भगतपुर एवं बासीनझोरी के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय, जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता के माध्यम से गाँव को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने पर चर्चा की गई।


चलित थाना के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई।


साथ ही नशामुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभाव, अवैध रूप से शराब की बिक्री तथा नशीले पदार्थों से होने वाले सामाजिक नुकसान के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शराब की अवैध बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। ग्रामीणों को यह भी समझाइश दी गई कि गाँव की एकजुटता, आपसी सहयोग एवं जागरूकता के माध्यम से सामान्य समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा सकती है।


पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।


कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग, पुलिस जन चौपाल एवं चलित थाना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनने, आवश्यक सुरक्षा जानकारी प्रदान करने तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।


असल बात,न्यूज़