Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री आवास का बहना: अमरौड़ी गांव में नदी के किनारे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना एक पक्का मकान तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में समा गया

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इसी कड़ी में अमरौड़ी गांव में नदी किनार...

Also Read

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इसी कड़ी में अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, इस प्रधानमंत्री आवास में एक बुजुर्ग महिला रहती थी। दो दिनों के बारिश से पक्का मकान तास के पत्ते की तरह गिर गया, वही मकान गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने नही पहुंचे हैं।




सावधानी ने टाला हादसा

गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।


कबीरधाम जिले में लगातार बारिश के चलते शंकरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए परिवार ने पहले ही मकान खाली कर दिया था, जबकि आसपास के कुछ अन्य घरों को भी एहतियातन खाली कराया गया।