Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन विधायक सुश्री लता उसेंडी और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम हुए शामिल रक्तदाताओं से संवाद कर किया उत्साहवर्धन

  कोंडागांव, असल बात News    17 सितंबर 2026  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के ...

Also Read

 





कोंडागांव,

असल बात News 

 17 सितंबर 2026


 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोंडागांव द्वारा जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर संवाद किया तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। दोनों विधायकों ने जिलेवासियों से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता में अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर पांच नई एंबुलेंस को भी अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन पांच नई एंबुलेंस का शुभारंभ भी जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के विकास तथा देश के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।


विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति से बस्तर को माओवाद से मुक्त करने की दिशा में भी सफलता मिली। इस कार्य में सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग और आम नागरिकों के योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।


उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के चेयरपर्सन श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री कुलवंत चहल, श्री ओमप्रकाश टावरी, श्री गोपाल दीक्षित, श्री जैनेंद्र ठाकुर, श्री नंदलाल राठौर, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्री नागेश देवांगन सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।