Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया कीर्तिमान,लगातार दो पेराई सत्रों के लिए मिला नेशनल को ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन का सर्वोच्च शुगर रिकवरी एफिशिएंसी अवार्ड

कवर्धा,असल कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। क...

Also Read

कवर्धा,असल




कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। कारखाने को पेराई सत्र 2024-25 एवं 2025-26, दोनों वर्षों के लिए सर्वोच्च शुगर रिकवरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु “हाइएस्ट शुगर रिकवरी एफिशिएंसी अवार्ड” के लिए चयनित किया गया है।


यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाएगा। लगातार दो पेराई सत्रों के लिए यह सम्मान प्राप्त होना कारखाने की तकनीकी दक्षता, बेहतर संचालन व्यवस्था और उत्कृष्ट शुगर रिकवरी का प्रमाण है। इस उपलब्धि से कारखाने के साथ-साथ जिले और प्रदेश को भी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।


दोनों पेराई सत्रों के पुरस्कार 22 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, विभिन्न राज्यों के मंत्री, निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी तथा देशभर की सहकारी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।


नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन देश की लगभग 260 सहकारी चीनी मिलों और नौ राज्यस्तरीय चीनी महासंघों का प्रतिनिधित्व करता है। फेडरेशन द्वारा प्रतिवर्ष गन्ना विकास, तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन, शुगर रिकवरी, डिस्टिलरी संचालन, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व तथा मिल के समग्र प्रदर्शन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी चीनी मिलों को सम्मानित किया जाता है।


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा लगातार दो वर्षों तक सर्वोच्च शुगर रिकवरी की श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता में क्षेत्र के अंशधारी कृषकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति तथा कारखाने के कर्मचारियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पित कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


कारखाने की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, समस्त अंशधारी कृषकों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है।


असल बात,न्यूज़