भिलाई,दुर्ग . असल बात news. भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी करने के प्रकरण में दो और गिरफ्तारियां की गई है. इन आरोपियों...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी करने के प्रकरण में दो और गिरफ्तारियां की गई है. इन आरोपियों को चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने की आशंका से गिरफ्तार किया गया है. उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26/05/2026 को लोहे स्कैप अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. टेड्रर्स से भारी मात्रा में स्कैप बरामद हुआ था इस मामलें में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेेचना जारी है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


