Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने जनपद कार्यालय एवं नगर पंचायत सहसपुर लोहारा का किया निरीक्षण,कार्यालयीन व्यवस्थाओं में सुधार, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष जोर

कवर्धा,असल कवर्धा,  कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सहसपुर लोहारा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर कार्य...

Also Read

कवर्धा,असल



कवर्धा,  कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सहसपुर लोहारा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयों में स्वच्छता, दस्तावेजों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।


*जनपद कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश*


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को कार्यालय भवन की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने तथा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखने को कहा। उन्होंने सभा कक्ष की भी आवश्यक मरम्मत कराकर उसे व्यवस्थित रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालय आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


*नगर पंचायत में पट्टा सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*


नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएमओ से पट्टा सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण कर पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित की जाए।


*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का रखें ध्यान*


कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।


तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने नगर पंचायत के समीप चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब के पानी को स्वच्छ रखने तथा आसपास प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब में कचरा न पहुंचे, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बरसात के बाद शेष कार्यों को शीघ्र शुरू कर अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए।


असल बात,न्यूज़