Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

  धमतरी/कोरबा . छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. धमतरी और कोरबा जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग...

Also Read

 धमतरी/कोरबा. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. धमतरी और कोरबा जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. इन हादसों में 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

धमतरी में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

धमतरी जिले से चार अलग-अलग सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ. वे किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे. वापस लौटते समय ग्राम सिरवे पुरैना के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई.





बहन को तीजा का न्योता देने गया था युवक, लौटते समय हादसा

दूसरा हादसा बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा के साथ हुआ. बताया जा रहा है कि वे अपनी बहन को तीजा का न्योता देने मोखा गए थे. बाइक से दोनों भाई-बहन बड़े गौरी लौट रहे थे, तभी पुरूर के पास पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल डामेंश्वर को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं उनकी बहन का इलाज जारी है.

बस की टक्कर से दो युवक गंभीर, तीसरा भी चपेट में

तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ, जहां पुरूर निवासी दो युवक धमतरी से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी बीच अल्मरी निवासी एक अन्य युवक भी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

हाइड्रा ने परिवार को रौंदा, 3 साल की बच्ची की मौत

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का भाई घायल हो गए.

ओवरटेक करते समय बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, तनेरा निवासी राम कुमार पोर्ते अपने परिवार के साथ ससुराल से लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक हाइड्रा के पहिए में फंस गई और वाहन उसे काफी दूर तक घसीटता रहा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर फरार हो गया.

हादसे में घायल परिवार के सदस्यों को पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता और भय का माहौल है. साथ ही सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.