Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज, प्रभार संभालने के एक दिन बाद ही तहसीलदार का तबादला

  जामगांव आर। असल बात news.   उपतहसील जामगांव आर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी का स्थानांतरण कर दिया है। बुधवार को जारी प्रशासनिक आ...

Also Read

 जामगांव आर।

असल बात news.  

उपतहसील जामगांव आर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी का स्थानांतरण कर दिया है। बुधवार को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उनका स्थानांतरण नारायणपुर जिले में किया गया है। इससे पहले मंगलवार को उन्हें पाटन तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया था। महज एक दिन बाद स्थानांतरण आदेश जारी होने से प्रशासनिक हलकों में यह तबादला चर्चा का विषय बन गया है।


बताया जाता है कि ममता टावरी के कार्यव्यवहार और राजस्व मामलों के निराकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही थीं। स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दुर्ग सांसद विजय बघेल के समक्ष शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। पाटन तहसीलदार पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद राजस्व विभाग ने मंगलवार को ममता टावरी को पाटन तहसीलदार का प्रभार सौंपा था।

नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि बुधवार को उनके नारायणपुर स्थानांतरण का आदेश जारी हो गया। लगातार प्रशासनिक फेरबदल के चलते अब पाटन तहसील की राजस्व व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। तहसील कार्यालय में पहले से ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जमीन विवाद सहित विभिन्न राजस्व प्रकरण लंबित बताए जा रहे हैं।

एक दिन का प्रभार, अगले दिन हुआ तबादला

ममता टावरी को पाटन तहसीलदार का प्रभार दिए जाने के अगले ही दिन उनका नारायणपुर स्थानांतरण होने से प्रशासनिक गलियारों के साथ राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे शासन का आधिकारिक कारण आदेश से ही स्पष्ट होगा।

स्थायी व्यवस्था की महसूस हो रही आवश्यकता

लगातार अधिकारियों के बदलने के बीच सबसे बड़ा सवाल उन ग्रामीणों और पक्षकारों का है, जिनके राजस्व प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। जमीन से जुड़े मामलों में सुनवाई और निराकरण की प्रक्रिया अधिकारी बदलने के साथ प्रभावित न हो, इसके लिए अब पाटन में स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है।