Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने टेबल टेनिस कोर्ट एवं जिला अस्पताल में शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कोण्डागांव,  असल बात News 30 सितंबर 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने बुधवार को कोण्डागांव...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

30 सितंबर 2026

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने बुधवार को कोण्डागांव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने जिला अस्पताल चिखलपुटी में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात एनसीसी मैदान के समीप खिलाड़ियों की सुविधा के लिए टेबल टेनिस कोर्ट निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार किए जा रहे कार्य

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि कोण्डागांव में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ी एशियन गेम्स सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कबड्डी और तीरंदाजी जैसे खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और मेहनत के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों से राज्य और देश की पहचान बनती है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोण्डागांव के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।

विधायक ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने घरों में पौधे लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों एवं भवनों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छ आदतों को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही।

नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि विधायक सुश्री लता उसेण्डी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में टेबल टेनिस कोर्ट का निर्माण महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जिले के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कोण्डागांव का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, यही कामना है।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि टेबल टेनिस कोर्ट एवं भवन के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव खेल गतिविधियों के लिए एक बेहतर केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, श्री जितेन्द्र सुराना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, श्री कुलवंत सिंह चहल, श्री गोपाल दीक्षित, श्री अश्वनी पाण्डे, श्री संतोष पात्रे, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्री ललित देवांगन,  टेबल टेनिस संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री आर.के. जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, सिविल सर्जन डॉ. पी.एल. मण्डावी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।