कोण्डागांव, असल बात News 28 सितम्बर 2026 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी यो...
कोण्डागांव,
असल बात News
28 सितम्बर 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आवश्यक सहायता और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
माकड़ी विकासखंड के ग्राम लुभा निवासी दिव्यांग श्री कमलू राम मरकाम को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान की गई। कमलू राम सिलाई का कार्य करते हैं। पहले सिलाई के लिए आवश्यक धागा, सुई और अन्य सामग्री खरीदने के लिए उन्हें बाजार जाने में दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी और कई बार लिफ्ट लेकर जाना पड़ता था।
मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने के बाद अब वे स्वयं बाजार जाकर अपनी जरूरत की सामग्री खरीद सकेंगे। इससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा बढ़ी है और दूसरों पर निर्भरता भी कम हुई है। यह सहायक उपकरण उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वावलंबन और आत्मविश्वास की नई राह बना है।
श्री कमलू राम ने शासन द्वारा दी गई सहायता के लिए खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने से उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने और अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जैसे प्रयास समावेशी विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


