Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दीदी की रसोई मोर सुआद खबर की वस्तुस्थिति के संबंध में

कोंडागांव ,  असल बात  News 22 सितम्बर 2026 जिला पंचायत कोंडागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ...

Also Read


कोंडागांव , 

असल बात  News

22 सितम्बर 2026


जिला पंचायत कोंडागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन के मंशारूप महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से जिला कोण्डागांव अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा उड़ान महिला कृषक प्रोड्‌युसर कंपनी लिमिटेड को आजीविका गतिविधियों का संचालन हेतु परिसर आंबटित किया गया है। उक्त परिसर में दीदी की रसोई मोर सुआद के नाम से कैंटिन / ढाबा का संचालन करने हेतु लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पलारी को कम्पनी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए कैंटिन/ढाबा संचालन हेतु दिया गया है, एवं समूह के द्वारा स्व रोजगार के साथ जरूरतमंद को रोजगार देते हुए सु-ब्यवस्थित ढंग से कैंटिन/ढ़ाबा का का संचालन किया जा रहा है। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा जिले की एक सकारात्मक पहचान स्थापित करना है।


किन्तु कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं रील्स के माध्यम उक्त संबध में तथ्यहीन एवं भामक समाचार फैलाया जा रहा है। संबधित पक्ष का पक्ष जाने बिना तथा बिना पर्याप्त तथ्यों के गलत गलत तथ्य प्रकाशित किये गये है।


        इसी प्रकार सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत् जानकारी को प्रदाय किये जाने के बाद भी आवेदक द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी, अपर कलेक्टर जिला कोण्डागांव को अपील किये बिना ही समाचार पत्र में 'सुनवाई किया गया' का प्रकाशन किया गया है, जो कि पूरी तरह गलत है। 


 महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनने तथा जिले की पहचान बनाने के उद्देश्य से घर से बाहर कार्य करने निकले महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को संबंधितों के विरुद्ध  शिक़ायत किया गया है।