Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस का साइबर जागृति अभियान, चौथे सप्ताह में महिलाओं एवं छात्राओं को किया जा रहा स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के प्रति जागरूक

कबीरधाम  कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार ...

Also Read

कबीरधाम 










कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज दिनांक-06 सितंबर-2026 को साइबर जागृति अभियान का चौथा सप्ताह में “स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग” विषय को केंद्र में रखते हुए जिलेभर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस सप्ताह विशेष रूप से महिला कॉलेजों की छात्राओं, महिला सामुदायिक समूहों एवं अन्य महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।


कबीरधाम पुलिस के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।


साइबर जागृति अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग्स को सुरक्षित रखने, सुरक्षित ब्राउज़िंग करने, सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने तथा संदिग्ध लिंक एवं फर्जी वेबसाइटों की पहचान कर उनसे बचने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, पासवर्ड, ओटीपी एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी जा रही है।


इसके अतिरिक्त ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग एवं अन्य डिजिटल अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं छात्राओं को बताया जा रहा है, कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराएं। साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया किया जा रहा है। 


कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित यह विशेष जागरूकता अभियान डिजिटल युग में महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक एवं सतर्क बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे साइबर अपराधियों के किसी भी प्रलोभन, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल अथवा संदेश पर विश्वास न करें तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखें।


असल बात,न्यूज़