Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया साइबर जागरूकता साइबर सुरक्षा के साथ विद्यार्थियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा, अधिकार तथा गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी

  कोण्डागांव, असल बात News 02 सितंबर 2026 विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेर...

Also Read

 




कोण्डागांव,

असल बात News

02 सितंबर 2026

विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कोण्डागांव पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, जामकोटपारा, कोण्डागांव में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा, IPS द्वारा स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग आज शिक्षा और जानकारी का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन असावधानी बरतने पर यही माध्यम साइबर अपराध का कारण भी बन सकता है।


विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय


पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया, फर्जी लिंक, साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड एवं ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।


बच्चों को विशेष रूप से समझाया गया कि वे—


- अपना OTP, PIN, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

- अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या फाइल को बिना जांचे न खोलें।

- सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी एवं फोटो साझा करते समय सावधानी बरतें।

- अनजान लोगों से सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेम के माध्यम से बातचीत करते समय सतर्क रहें।

- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ऑनलाइन परेशानी की जानकारी तुरंत माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को दें।


साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करना महत्वपूर्ण है तथा साइबर ठगी होने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।


पिंक स्क्वाड ने दी महिला एवं बालिका सुरक्षा की जानकारी


कार्यक्रम के दौरान कोण्डागांव पुलिस की पिंक स्क्वाड द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


पिंक स्क्वाड की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों को सरल एवं सहज तरीके से “गुड टच एवं बैड टच” के बारे में समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि शरीर के निजी अंगों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है तथा यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से स्पर्श करता है या असहज महसूस कराता है तो ऐसी स्थिति में चुप न रहें।


बच्चों को ऐसी परिस्थिति में “ना” कहने, वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने और तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।


बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या असुरक्षित स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


शिक्षकों को भी किया गया जागरूक


कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी साइबर अपराधों एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। शिक्षकों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए निरंतर मार्गदर्शन दें तथा बच्चों में किसी प्रकार के असामान्य व्यवहार, ऑनलाइन उत्पीड़न या साइबर अपराध की आशंका होने पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, जागरूक एवं सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाना भी रहा।


कोण्डागांव पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान एवं पिंक स्क्वाड के माध्यम से जिले के विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।


कोण्डागांव पुलिस की अपील


“साइबर दुनिया में सावधानी रखें, गलत स्पर्श के खिलाफ आवाज उठाएं और अपनी सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें।”


कोण्डागांव पुलिस“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।”