Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थाना पिपरिया पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं, साइबर अपराध से बचाव की मिली सीख

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री...

Also Read

कवर्धा,असल बात 





कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर साइबर जागृति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को थाना पिपरिया का भ्रमण कराया गया।


थाना परिसर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं में पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थाने की व्यवस्थाओं को करीब से देखने और समझने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन तिवारी ने विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी।


थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस के दैनिक कार्यों एवं थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही को करीब से जाना। विद्यार्थियों द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर जिज्ञासापूर्वक जानकारी भी प्राप्त की गई।


इस अवसर पर साइबर जागृति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से सतर्क रहें।


साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी निजी जानकारी एवं फोटो को अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु चॉकलेट का वितरण भी किया गया। थाना भ्रमण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में सुरक्षित एवं सजग रहने की महत्वपूर्ण सीख मिली।


कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के माध्यम से जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न वर्गों के बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग किया जा रहा है।


असल बात,न्यूज़