Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल तीन बार रिपीट!

  रायपुर । रायपुर जिले के स्कूलों में कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के पहले दिन ही हिंदी के प्रश्नपत्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। प्रश्नपत...

Also Read

 रायपुर। रायपुर जिले के स्कूलों में कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के पहले दिन ही हिंदी के प्रश्नपत्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। प्रश्नपत्र में एक ही सवाल को तीन अलग-अलग प्रश्न क्रमांकों में दोहरा दिया गया। प्रश्न क्रमांक 9, 16 और 19 में “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?” सवाल एक जैसा छपा है।




यह गड़बड़ी रायपुर के स्कूलों में वितरित किए गए कक्षा 6वीं के हिंदी प्रश्नपत्र में पाई गई है। परीक्षा के दौरान सामने आई इस गड़बड़ी को लेकर अभिभावकों और शिक्षाविदों में नाराजगी है।


प्रश्न पत्र में कहां-कहां पूछा गया सवाल


प्रश्न क्रमांक 9 में पूछा गया सवाल

प्रश्नपत्र के लघुउत्तरीय प्रश्न खंड में प्रश्न क्रमांक 9 के रूप में पूछा गया है “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य है?”


प्रश्न क्रमांक 16 में फिर दोहराया सवाल


इसके बाद दीर्घ उत्तरीय प्रश्न खंड में प्रश्न क्रमांक 16 में भी लगभग यही सवाल दोहराया गया है “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य है?” यानी विद्यार्थियों से एक ही विषय पर दो अलग-अलग प्रश्न क्रमांकों में उत्तर मांगा गया है।


प्रश्न क्रमांक 19 में फिर आया वही सवाल

इतना ही नहीं, ‘मिलकर करें मिलान’ वाले प्रश्न क्रमांक 19 के अथवा विकल्प में भी “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?” सवाल दोबारा छपा हुआ है। परीक्षा के पहले दिन ही सामने आई इस गड़बड़ी ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस लापरवाही और गड़बड़ी से अधिकारियों की योग्यता और जागरूकता पर भी सवाल उठने लगे हैं।