कोण्डागांव, असल बात News 18 सितम्बर 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 क...
कोण्डागांव,
असल बात News
18 सितम्बर 2026
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में लीगल एड क्लीनिक स्थापित ग्राम पंचायत तोतर में विशेष विधिक एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व एवं उपस्थिति में किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की पहल की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, आधार सेवा, श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों के आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाए गए, वहीं श्रमिकों के श्रम कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्यवाही भी की गई। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही नशा मुक्ति विभाग द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। सुनने में कठिनाई वाले दिव्यांगजनों को हियरिंग एड एवं बुजुर्गों को छड़ी वितरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, जबकि श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा परिवहन संबंधी सेवाओं एवं नियमों की जानकारी के साथ ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान की गई।
शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क विधिक सहायता, शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान उपलब्ध कराना रहा। विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने से ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिली।
यह पहल न्याय अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानाकृजिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की यह पहल जनसेवा की दिशा में एक सार्थक कदम है।”इसी संकल्प के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की यह पहल लगातार 4 दिनों तक निरंतर जारी है।”
.jpg)
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


