Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हरियाली के साथ रोजगार की नई राह वीबीजीरामजी योजना अंतर्गत बावनपुरी में 5,500 पौधों का रोपण, 2,667 मानव दिवस रोजगार का सृजन

कोण्डागांव, असल बात News   04 सितंबर 2026  केंद्र शासन की विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के स...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News 

 04 सितंबर 2026


 केंद्र शासन की विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।


इसी उद्देश्य से जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरापारा के ग्राम बावनपुरी में देखने को मिल रही है। यहां समुदाय के लिए पंक्तिबद्ध मिश्रित वृक्षारोपण कार्य के तहत 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5,500 पौधों का रोपण किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वृक्षारोपण के माध्यम से जहां क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में पहल की गई है, वहीं ग्रामीणों के लिए रोजगार का स्थायी अवसर भी तैयार हुआ है।


इस वृक्षारोपण परियोजना के तहत लगभग 11 लाख रुपये की लागत से 2,667 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। इसमें ग्रामीण श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्रकार वृक्षारोपण कार्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय का जरिया बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। मिश्रित वृक्षारोपण के माध्यम से 13 प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। आने वाले वर्षों में इन पौधों के वृक्षों का रूप लेने से क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि होगी। साथ ही यह पहल स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, मिट्टी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी सहायक होगी।


शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर निर्भरता कम करते हुए गांव में ही आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।


ग्राम बावनपुरी की संयुक्त वन प्रबंधन समिति भी जनसहभागिता के माध्यम से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह वृक्षारोपण परियोजना रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है।


इस प्रकार बावनपुरी का मिश्रित वृक्षारोपण कार्य हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीणों के हाथों में रोजगार और आय का साधन उपलब्ध कराने वाली एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया है। यह प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के पर्यावरणीय विकास के साथ ग्रामीण आजीविका को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।