Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़,मोबाइल मेडिकल यूनिटों से 4.66 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित

रायपुर   . असल बात news.   23 सितंबर 2026.         स्वस्थ समाज और सशक्त-विकसित राज्य की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के 'से...

Also Read

रायपुर   .

असल बात news.  

23 सितंबर 2026.

       स्वस्थ समाज और सशक्त-विकसित राज्य की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिटों (MMU) ने दूरस्थ व वंचित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की है। धमतरी जिले में इस पहल के जरिए अब तक 4,66,744 मरीजों का उपचार किया जा चुका है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में जनसेवा का एक नया अध्याय रच रहा है।

         ​सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जरूरतमंद नागरिकों तक समय पर और सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले में कुल चार मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से अब तक 5,839 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों से ग्रामीण व शहरी बस्तियों के नागरिकों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिली है। आंकड़ों की नजर से देखें तो 4,66,744 उपचारित मरीजों के साथ-साथ 1,19,370 पैथोलॉजी जांचें की गई हैं और 4,12,116 दवाइयों का वितरण किया जा चुका है।

       ​जिले में व्यापक कवरेज देने के लिए नगर निगम क्षेत्र में MMU-1 एवं MMU-2, कुरुद व मगरलोड क्षेत्र में MMU-3 तथा नगरी, आमदी और भखारा के दूरस्थ इलाकों में MMU-4 निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। राज्य शासन की इस विशेष पहल के तहत इन मेडिकल यूनिट्स में अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, डॉक्टर्स, नर्स और लैब टेक्नीशियन की पूरी टीम तैनात रहती है। विशेष बात यह है कि इन यूनिटों में 'एटीएम हेल्थ मशीन' की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिए 50 से अधिक प्रकार के पैथोलॉजी टेस्ट मौके पर ही करके तत्काल जांच रिपोर्ट दी जाती है, जिससे मरीजों को घर के पास ही मुफ्त दवाइयों और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल रही है।

         ​ये एमएमयू दल केवल दवा वितरण तक सीमित न रहकर समुदाय को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। शिविरों में लोगों को मौसमी बीमारियों, शुरुआती लक्षणों की पहचान और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आदत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन सेवाओं के सुचारू संचालन में भव्या हेल्थ सर्विसेज प्रा. लि. की प्रबंधन और फील्ड टीम का मैदानी सहयोग सराहनीय रहा है। नागरिकों को अस्पताल तक पहुंचने की दूरी खत्म कर, स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे उनके घर तक पहुंचाने की यह जनकल्याणकारी व्यवस्था राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को निरंतर मजबूत कर रही है।