Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी भगवान श्री गणेश की झांकी,महादेव घाट में होगा विसर्जन, मार्ग पर भारी जाम रहने की संभावना, इस दौरान यातायात किया जाएगा डायवर्टेड

रायपुर  . असल बात news.   राजधानी रायपुर में भगवान श्री गणेश की 28 सितंबर को झांकी निकलेगी और इसके साथ विसर्जन किया जाएगा.इस गणेश झांकी चल स...

Also Read



रायपुर  .

असल बात news.  

राजधानी रायपुर में भगवान श्री गणेश की 28 सितंबर को झांकी निकलेगी और इसके साथ विसर्जन किया जाएगा.इस गणेश झांकी चल समारोह में दूसरे कई जिलों से भी गणेश उत्सव के भगवान श्री गणेश भी शामिल होते हैं और उनका यहां विसर्जन होता है. झांकी,शारदा चौक से निकलेगी और महादेव घाट विसर्जन स्थल पहुंचेगी. झांकी में दूर-दूर के स्थानों से लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है.यातायात पुलिस ने भीड़ की संभावना को देखते हुए मार्ग को परिवर्तित किया है. गणेश झांकी चल समारोह के लिए अलग से पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.कई मार्गों पर यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाएगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर शहर में 28 सितंबर 2026 को गणेश झांकी चल समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। झांकी शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड, रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी। इस दौरान आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा और वहां केवल झांकी एवं पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति रहेगी।अति आवश्यक कार्य होने पर आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। 

यातायात पुलिस के द्वारा इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है.

टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कालोनी –तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन चौक–फाफाडीह चौंक–शास्त्री चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा, या वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01–पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

*भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन चौक–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर या फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक- कालीबाड़ी -पचपेड़ी नाका की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

 *तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन–या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।

*पचपेड़ी नाका की ओर से:-पचपेड़ी नाका चौक -टिकरापारा चौक- कालीबाड़ी चौक- महिला थाना शास्त्री चौक - फाफाडीह चौक -रेलवे स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगे।

*प्रतिबंधित मार्ग

शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक–मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार–कोतवाली मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*श्रद्धालुओं हेतु पार्किंग व्यवस्था*


1. पंडरी की ओर से आने वाले:- मल्टीलेवल पार्किंग एवं रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे।

2. सिविल लाइन की ओर से आने वाले:- शास्त्री मार्केट एवं सीरत मैदान एवं सुभाष स्टेडियम के किनारे में पार्क कर सकेंगे।

3. टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से आने वाले:-  सप्रे शाला मैदान  मैदान, इंडोर स्टेडियम एवं गांधी मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

4. गुढ़ियारी , समता कालोनी की ओर से आने वाले: भैंसथान मैदान एवं जवाहर मार्केट पार्किंग में निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें।

5. सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से आने वाले: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।


यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे से झांकी चल समारोह के दौरान निर्धारित डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं तथा यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें। इससे झांकी में शामिल श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहेगी।