भिलाई . असल बात news. सुपेला थाना क्षेत्र में अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास पुलिस ने नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे 06 आरोपिय...
भिलाई .
असल बात news.
सुपेला थाना क्षेत्र में अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास पुलिस ने नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे 06 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को घेराबंदी कर पकड़ा है।आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, 08 मोबाइल फोन, बिक्री की रकम ₹1,400 एवं 02 एयर गन बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना सुपेला पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास कुछ व्यक्ति नशीली एवं प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और 06 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को पकड़ा गया।
प्रकरण में धारा 8(c) सहपठित धारा 22 NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद एयर गन के संबंध में उनके तकनीकी विनिर्देश एवं लागू वैधानिक प्रावधानों के अनुसार पृथक कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी का नाम
1. साहिल शेख, उम्र 24 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, मिलन चौक, SBI ATM के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग।
2. योगेश कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी श्याम नगर, जेएमएफसी कोर्ट के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
3. अम्रन साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरा पारा, सेंट्रल बैंक के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
4. मयंक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, यार्ड क्रमांक 07, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
5. जानी यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कांति चौक, उमदा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
6. समीर ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, शास्त्री मार्केट, सुपेला, जिला दुर्ग।
01 अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया है। उसकी पहचान संबंधी विवरण विधि अनुसार सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
1. अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 1200 नग टैबलेट — कीमत लगभग ₹3,600।
2. 08 नग मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹75,000।
3. बिक्री की रकम ₹1,400।
4. 02 नग एयर गन — कीमत लगभग ₹20,000।
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. अमर सिंह, आरक्षक खेमलाल एवं मनोज सिन्हा की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं एवं अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री या वितरण की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


