भिलाई . असल बात news. महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम की अध्यक्षता में दीक्षारंभ 2026 का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्व...
भिलाई .
असल बात news.
महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम की अध्यक्षता में दीक्षारंभ 2026 का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.नैक समन्वयक द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में एनईपी तथा पीएम ऊषा समन्वयक डॉ संजय दास, आई क्यू ऐ सी प्रभारी सुश्री शैल शर्मा, एनसीसी प्रभारी श्री महेश अलेंद्र, एन एस एस प्रभारी श्री सुरेश ठाकुर, ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ अजय मनहर,ग्रंथपाल श्री दानेश्वर वर्मा, क्रीड़ाधिकारी श्री यशवंत देशमुख तथा छात्रवृत्ति प्रभारी श्रीमती सुनीता कटरे ने अपने संबंधित विभाग का प्रस्तुतिकरण किया। प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को महाभारत के प्रेरणादायी प्रसंग बताते हुए उनको जीवन में व्यवहारिक ज्ञान का महत्व बताया। साथ ही उन्होंने मोबाइल के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र जीवन में एकाग्रचित हो कर अध्ययन करना अतिआवश्यक परंतु मोबाइल इसमें बाधक बनता है इसीलिए मोबाइल के उपयोग को सीमित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर सभी छात्र छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
मंच संचालन डॉ अल्पा श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमृतेष शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा, डॉ नीता डेनियल, प्रो सुशीला शर्मा, प्रो कौशल्या शास्त्री, डॉ एम एस पटेल, डॉ आरती दीवान , डॉ रबिन्दर छाबड़ा, डॉ चांदनी मरकाम, प्रो अत्रिका कोमा, डॉ नीता गुप्ता, डॉ संतोष अग्रवाल, डॉ खेमराज चंद्राकर, डॉ रमा बैनर्जी, सुश्री सिम्मी गहलोत, महाविद्यालय के कार्यालीन स्टाफ, सभी कर्मचारी तथा अधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


