Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दशलक्षण महापर्व में विविध वेशभूषा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,मिसेज इंडिया यूनिवर्स एशिया 2026 श्रीमती दीपाक्षा जैन ने विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक के रूप में बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

  दुर्ग . असल बात news.   दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड, दुर्ग में श्री ज...

Also Read











 दुर्ग .

असल बात news.  

दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड, दुर्ग में श्री जैन सृजन महिला मंडल के तत्वावधान में बच्चों के लिए विविध वेशभूषा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती दीपाक्षा जैन, मिसेज इंडिया यूनिवर्स एशिया 2026 ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की तथा निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। दीपाक्षा जैन के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही संपूर्ण स्टेशन रोड जैन समाज ने हर्ष और गौरव का अनुभव किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

अपने उद्बोधन में श्रीमती दीपाक्षा जैन ने जैन समाज के बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा जैन समाज में एकता बनाए रखने का सभी से आग्रह किया।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में जैन समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दीं।

प्रथम वर्ग में

🥇 प्रथम स्थान — आरना जैन, ब्रह्मचारिणी दीदी जी की भूमिका

🥈 द्वितीय स्थान — नायशा जैन, जैन प्रतीक चिन्ह की भूमिका

🥉 तृतीय स्थान — अरहम जैन, अंजन चोर की भूमिका

द्वितीय वर्ग में

🥇 प्रथम स्थान — प्रियांशी जैन, राजा श्रेणिक एवं रानी चेलना दोनों की भूमिकाएं एक साथ निभाकर

🥈 द्वितीय स्थान — हार्दिक पटोरिया जैन, राजा श्रेयांश की भूमिका

🥉 तृतीय स्थान — भूवि जैन, ब्राह्मी-सुंदरी की भूमिका

सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

सृजन महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन सृजन महिला मंडल की श्रीमती उषा, श्रीमती उमा, श्रीमती संगीता, श्रीमती नीलम, श्रीमती रेणु, श्रीमती सुनीता, श्रीमती अलका एवं श्रीमती इंदु सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दशलक्षण महापर्व के अवसर पर आमंत्रित आदरणीय विधानाचार्य अनेकांत पंडित जी, भिलाई ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्रीमती अमिता जैन ने किया।

मंदिर समिति ने की सराहना

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड, दुर्ग के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जैन, मंत्री चौधरी मनीष जैन, उप मंत्री श्री सतीश जैन, कोषाध्यक्ष श्री भरत जैन सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक मंडल, प्रतिभागियों एवं सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन बच्चों में धार्मिक संस्कार, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं जैन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सुंदर एवं सराहनीय पहल रहा।