Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में फेरबदल: 167 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, सूची जारी

रायपुर . छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के स्तर त...

Also Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के स्तर तक फेरबदल किया गया है. 167 अधिकारी-कर्मचारी के तबादले की सूची जारी की गई है. इस संबंध में आबकारी के वाणिज्यिक कर विभाग से आदेश जारी किया गया है. खास बात यह है कि 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है.

ट्रांसफर लिस्ट में आबकारी विभाग में विभिन्न स्तरों पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगहों पर भेजा गया है. सूची में शामिल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

 


इनका हुआ तबादला

6 प्रोबेशनरी अधिकारियों और 6 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) का नाम शामिल है. इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. 57 आबकारी उप निरीक्षकों और 39 आबकारी आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. इसके अलावा 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालक और 8 भृत्य के भी तबादले किए गए हैं.