Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत; परिवार में पसरा मातम

  बिलासपुर। जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभी...

Also Read

 बिलासपुर। जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा का है।

जानकारी के अनुसार गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

 


गंभीर हालत को देखते हुए गौरव को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

बारिश के मौसम में सांपों के बिलों और उनके ठिकानों में पानी भरने के कारण उनके रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों से बिस्तर, जूते-चप्पल और घर के आसपास की जगहों को अच्छी तरह जांचने के बाद इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।