Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राज्य स्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में

कोण्डागांव,  असल बात News 30 सितंबर 2026 जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों को सूचित किया गया है कि 07 एवं 08 अक्टूबर 2...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

30 सितंबर 2026

जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों को सूचित किया गया है कि 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में 8000 से अधिक पदों पर नियोजकों द्वारा भर्ती की जाएगी।


निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवक-युवतियां ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ के माध्यम से स्वयं अथवा किसी भी ऑनलाइन सेंटर से राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए पंजीयन कर प्रवेश पत्र पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।


आवेदक निर्धारित स्थल एवं तिथि पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, रोजगार पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूरभाष क्रमांक 07786-299068 पर संपर्क किया जा सकता है।