Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

कोण्डागांव,  असल बात News 30 सितंबर 2026  जिला कार्यालय में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माह ...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

30 सितंबर 2026

 जिला कार्यालय में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माह सितंबर में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी किए गए।


सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में गृह विभाग के निरीक्षक श्री मोहनराम पटेल, स्कूल शिक्षा विभाग के  शिक्षक श्री सहदेव राम मरकाम, प्रधान पाठक श्री मसूराम मरकाम और सहायक वर्ग दो श्री अशोक मरावी शामिल हैं।


इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री रजनीश पटेल, श्री निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।