Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान पूरे जिले में प्रज्ज्वलित हुए 03 लाख 51 हजार से अधिक दीये ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

कोंडागांव,  असल बात News 18 सितम्बर 2026  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवस...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

18 सितम्बर 2026


 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जा रहा है।


इसी क्रम में गुरुवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद के दीया’ कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बंधा तालाब उद्यान में किया गया, जहां मुख्य कार्यक्रम में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, महतारी सदनों, अटल डिजिटल केंद्रों, प्रधानमंत्री आवासों, अमृत सरोवरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों एवं शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।


जिलेभर में लगभग 03 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अभियान के तहत ऐसे गांवों को भी विशेष रूप से जोड़ा गया, जहां पूर्व में बड़ी नक्सल घटनाएं हुई हैं अथवा जहां उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की गई हैं। इसके साथ ही शहीद स्मारकों, प्रतिमा स्थलों एवं सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। एक साथ प्रज्ज्वलित हुए इन दीपों ने जिले की एकजुटता, सेवा भावना और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को अभिव्यक्त किया।


प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है : सुश्री लता उसेंडी


कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि इस पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र सेवा और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से बस्तर माओवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ‘लखपति दीदी’ जैसी पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। इस संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सुश्री उसेंडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।


अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे शासन की योजनाओं का लाभ : नरपति पटेल


नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सेवा एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।



पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार देश सेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री मनोज जैन, श्री गोपाल दीक्षित, श्री अनिल अग्रवाल, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री अश्विनी पांडे सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।