दुर्ग,भिलाई. असल बात news. शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त...
दुर्ग,भिलाई.
असल बात news.
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को रिपोर्ट के कुछ घंटों के बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई. आरोपी ने पीडितों से तीन करोड़ से अधिक की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था,जिसमें से लगभग एक करोड़ तीन लाख रू वापस कर दिया लेकिन बाकी की राशि वापस नहीं की.आरोपी के पास पीड़ित परिवार के दस सदस्यों ने राशि निवेश कर दी थी।
प्रकरण के बारे में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा लिखित शिकायत की गई कि आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया. आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है।
आरोपी का नाम
1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


