Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साइबर जागृति अभियान(छत्तीसगढ़)“साइबर जागृति अभियान” के तहत वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर कबीरधाम पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त...

Also Read

कवर्धा,असल बात 






कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के दूसरे सप्ताह के अंतर्गत वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सुरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कुंण्डा पुलिस द्वारा सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक कुंण्डा में उपस्थित बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों, साइबर थाना कबीरधाम द्वारा ग्राम सरोधा स्थित गार्डन में आम नागरिकों, थाना चिल्फी पुलिस द्वारा ग्राम चिल्फी स्थित स्टेट बैंक में बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों, थाना पांडातराई पुलिस द्वारा हाई स्कूल पांडातराई में विद्यार्थियों, पोडी चौकी पुलिस द्वारा पी.एम. श्री आत्मानंद स्कूल पोडी में शिक्षक एवं बच्चों, चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा जिला सहकारी बैंक दशरंगपुर में उपस्थित कर्मचारियों एवं ग्राहकों व दशरंगपुर हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं को, तथा थाना बोडला पुलिस द्वारा आत्मानंद स्कूल बोडला के स्कूली छात्र-छात्राओं को, थाना रेंगाखार के ग्राम उमरवाही में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन एवं UPI के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को UPI PIN (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस व्यक्तिगत पहचान संख्या), OTP (वन टाइम पासवर्ड/एक बार उपयोग होने वाला पासवर्ड), ATM PIN (ऑटोमेटेड टेलर मशीन व्यक्तिगत पहचान संख्या) एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा APK फाइल (एंड्रॉयड पैकेज किट/मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करने वाली फाइल) डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहने तथा डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें, जिससे ठगी की राशि को समय रहते होल्ड कराने की कार्रवाई की जा सके। “साइबर जागृति अभियान” के माध्यम से कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बैंक ग्राहकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित करना है।


असल बात,न्यूज़