Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ITC के नाम से तैयार नकली उत्पादों की बिक्री

  कुल ₹2.07 लाख कीमत की 18,000 सिगरेट पुलिस ने की जप्त* ▪️ *थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के G...

Also Read

 


कुल ₹2.07 लाख कीमत की 18,000 सिगरेट पुलिस ने की जप्त*


▪️ *थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE ब्रांड के नकली उत्पाद विक्रय की सूचना पर विधिवत कार्यवाही की।*

▪️ *आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद के समान पैकिंग एवं ब्रांड नाम वाले नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था*।

▪️ *पुलिस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18,000 नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट एवं संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई।*

▪️ *जप्त नकली उत्पादों की कुल कीमत ₹2,07,000/- है, प्रकरण में BNS की धारा 318(4) एवं कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत कार्यवाही की गई।*


मुख्य बिंदु


दिनांक 11.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि से नकली GOLD FLAKE सिगरेट विक्रय की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग, भिलाई.

असल बात news.  

दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के पद पर कार्यरत है तथा ITC Limited द्वारा अपने उत्पादों की नकल करने एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकृत है।

प्रार्थी को प्राप्त सूचना के आधार पर इंदिरा मार्केट, दुर्ग स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली उत्पादों का विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।

प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना स्थल

इंदिरा मार्केट, SSD TRADERS, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

1. GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 24 बंडल, प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट, कुल 12,000 सिगरेट; कुल कीमत ₹1,38,000/-।

2. GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 12 बंडल, प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट, कुल 6,000 सिगरेट; कुल कीमत ₹69,000/-।

3. दोनों प्रकार के उत्पादों के पैकेट पर MRP ₹115/- एवं QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया।

4. कुल 18,000 सिगरेट, कुल कीमत ₹2,07,000/-

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच, नकली उत्पादों की जप्ती, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।