कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हालिया बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी ही पा...
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हालिया बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने ने कहा कि वह पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं से आहत हैं जिन्होंने हल्द्वानी की घटना की सार्वजनिक निंदा नहीं की. उन्हें इस बात का दुख है कि सीडब्ल्यूसी के कई सदस्यों ने शुद्धिकरण के मुद्दे की खुलकर निंदा नहीं की और उनका समर्थन नहीं किया.
बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की. खड़गे ने यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया था. कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बुधवार को हुई बैठक में खरगे अपनी हि पार्टी के नताओं पर जमकर बरसें. खास कर उनकी नराजगी थी. मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जहां उनकी रैली के बाद कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने उस जगह को शुद्ध किया था.
उन्होंने ने आगे कहा कि पार्टी के कई नेता अखबारों में लिखते हैं और टीवी चैनलों पर अपनी बात रखते हैं. लेकिन जब एक दलित नेता के साथ शुद्धीकरण जैसा मामला हुआ, तो कई नेता कुछ नहीं बोले.कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि शुद्धिकरण हवन आयोजित करने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और कहा था कि यह जातिवादी मानसिकता को दिखाता है. CWC सदस्यों से कहा कि उन्हें इस मामले में खुलकर उनका साथ देना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे, जिससे उन्हें निराशा और दुख हुआ. जानकारी के अनुसार उन्होंने किसी का खुल कर नाम तो नहीं लिया पर यह स्पष्ट है कि उनकी नराजगी साफ तौर पर वरिष्ठ नेताओं के प्रति बैठक में दिखी.
विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने खुद को इस घटना से अलग कर लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती है; हालांकि, उन्होंने मामले की गहन जांच का वादा किया.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


