Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजधानी में तिरंगा यात्रा का जोश, CM साय बोले- वीरों के बलिदान से मिली आजादी, इसे कभी न भूलें

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान-हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित...

Also Read

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान-हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए.




रायपुर के इंडोर स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा की कार्यक्रम का आगाज हुआ. देशभक्ति के रंग से सराबोर इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक राजेश मूणत और विधायक सुनील सोनी समेत बीजेपी के अनेक नेता-कार्यकर्ता के साथ स्काउट एंड गाइड्स, NCC कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए.

इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. इस दौरान मौजूद युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची.

आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तिरंगा देशवासियों को एक सूत्र में बांधकर रखता है. देश को आजादी आसानी से नहीं मिली, इसके लिए महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस समेत देश के अनेक वीरों ने त्याग और बलिदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है.

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वीरों को नमन करते हुए कहा कि जवानों के अदम्य साहस से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त हुआ है. अब उन क्षेत्रों में भी पहली बार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव था. यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है. इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिल रही है.