Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


CGPSC घोटाला: जेल में बंद टामन सोनवानी की बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में ए...

Also Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, तबीयत में सुधार बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, पूर्व पीएससी चेयरमैन व रिटायर्ड IAS टामन सिंह सोनवानी की 18 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ी थी. ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने पर आनन-फानन में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद हार्ट अटैक की आशंका के चलते पेसमेकर लगाया है. अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी पेपर लीक और धनशोधन के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं.

इसके पहले टामन सिंह सोनवानी को दो साल पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. सीबीआई का आरोप है कि सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए अवैध लेन-देन हुआ.