Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण निर्माणाधीन मल्टीयूटिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, असल बात News  06 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को बड़ेकनेरा रोड स्थित कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 06 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को बड़ेकनेरा रोड स्थित कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना के लिए वहां प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री से प्राप्त कपड़ों के वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर गद्दे एवं तकिए के निर्माण के लिए आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि उन्हें इस यूनिट से रोजगार प्रदाय किया जा सके। साथ ही डिमांड अनुरूप कार्ययोजना बनाकर कार्य निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनसीसी मैदान के समीप निर्माणाधीन मल्टीयूटिलिटी सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री शिवम सोनी, लाइवलीहुड महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।