भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के अवसर पर हरेली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख और प्रथम लोक पर्व है, जो कृषि, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा "पारंपरिक वेशभूषा एवं श्रृंगार" पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें "हरेली क्वीन" एवं "हरेली किंग" का चयन किया गया।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी डॉ. मंजू कनोजिया सह-प्राध्यापक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दिन किसान खेती के औजारों व मवेशियों की पूजा एवं धरती की हरियाली का स्वागत करते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छत्तीसगढ़ के संस्कृति से परिचय करना है।
श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निर्देशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का ऐसा महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रकृति के संतुलन एवं उनके संरक्षण के महत्व को रेखांकित करता है।
प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्व है। इस दिन किसान अच्छी फसल की कामना करते हुए कृषि उपकरणों और गौ- माता की पूजा करते हैं। यह त्यौहार ग्रामीण संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
उप- प्राचार्य डॉ. अज़रा हुसैन ने विद्यार्थियों को हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पर्व लोगों को आपस में जोड़ते हैं तथा छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति एवं भाई-चारे को मजबूत करते हैं।
हरेली पर प्रत्येक वर्ष सावन मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन युवा और बच्चे गेड़ी चढ़ते हैं, जिससे उत्साह एवं आनंद का वातावरण निर्मित होता है। इस अवसर पर घरों में विशेष रूप से चीला बनाया जाता है तथा प्रकृति, हरियाली और कृषि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम "हरेली क्वीन नेहा ठाकुर एवं चंचल ठाकुर, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष
द्वितीय हरेली क्वीन . योगिता एवं लिपाक्षी देशमुख, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष
तृतीय हेरली क्वीन . दिव्या भारती, बी..एड. तृतीय सेमेस्टर
प्रथम "हरेली किंग हर्ष देशमुख , बी..एड. तृतीय सेमेस्टर
आयोजन में शिक्षा विभाग के समस्त विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


