Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने दी बधाई,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थक पहुंचे,सादगी और सेवा के प्रतीक ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

दुर्ग,असल बात  *दुर्ग*: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और दुर्ग ग्रामीण पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन 6 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ म...

Also Read

दुर्ग,असल बात 

















*दुर्ग*: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और दुर्ग ग्रामीण पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन 6 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग के मिनाक्षी नगर बोरसी स्थित उनके निवास और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।


जन्मदिन पर दुर्ग-भिलाई, धमधा, बेमेतरा,बालोद, धमतरी,रायपुर, राजनांदगांव, महासमुन्द सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर ताम्रध्वज साहू को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह टेकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक भिलाई देवेंद्र यादव,अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड जितेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ डॉ निरेन्द्र साहू,पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक गोरेलाल बर्मन,पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्रकार,पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह,पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक महांसमुन्द विनोद चंद्रकार, राजेन्द्र साहू जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकाली वाल,महापौर शशि सिन्हा,मुकेश चंद्रकार ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार सेन,आर एन वर्मा, नटवर ताम्रकार,पूर्व उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख,रिवेन्द्र यादव,योगिता चन्द्रकार, लक्ष्मी साहू, पुष्पा यादव, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, झमित गायकवाड़, पुनम साहू,राजीव गुप्ता,महंत लीलाधर साहू,प्रदीप चन्द्रकार, युगल साहू,अश्वनी साहू, मुकेश चंद्रकार,नीशू चन्द्रकार,दुर्गा गजबे, दिवाकर गायकवाड़,अतुल साहू, ओमप्रकाश साहू, तरुण बंजारे, जिला प्रेस क्लब के पत्रकार गण सहित कांग्रेस के वरिष्ठ गण,समाज के वरिष्ठ गण,युवा कांग्रेस के साथी गण, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,पार्षद गण, सरपंच गण सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

*साहू समाज ने की अगुवाई*  

छतीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर,भिलाई साहू समाज और छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रतिनिधियों सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उनके आवास पहुंचे। समाज के लोगों ने ताम्रध्वज साहू के सरल, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों की सराहना की।


*विशेष आयोजन*  

बोरसी स्थित निवास में   रक्तदान शिविर,तुलादान और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। पूरे दिन माहौल जश्न जैसा रहा और समर्थकों ने नारेबाजी कर अपनी आस्था जताई।


राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने ताम्रध्वज साहू के प्रदेश की सेवा में दिए योगदान को याद किया।


इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

असल बात,न्यूज़