Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा

  भिलाई,दुर्ग.  असल बात news.   शराब भट्ठी लक्ष्मी नगर सुपेला के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस...

Also Read

 


भिलाई,दुर्ग. 

असल बात news.  

शराब भट्ठी लक्ष्मी नगर सुपेला के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से स्टील का एक धारदार हथियार जप्त कर मौके पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्शन की जानकारी मिली है, उसके पूर्व के आपराधिक प्रकरण की जानकारी भी विवेचना में ली गई है

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि  शराब भट्ठी, लक्ष्मी नगर सुपेला के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार स्टील का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेहताब कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी निजामी चौक, फरीद नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का हथियार जप्त कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पूर्व आपराधिक प्रकरण

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 1238/2020, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, पीएसआई जावेन्ती ध्रुव, सउनि गंगाराम रावत, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं सूर्यप्रताप सिंह की  भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार का प्रदर्शन कर लोगों को डराने-धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध सूचना के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


—0000—