Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चमोली टनल के बड़े हादसे में घायल, लापता और मृत मजदूरों में कोंडागांव के श्रमिकों के भी शामिल होने की खबर

  कोंडागांव  . असल बात news.   एक दिन पहले उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी (THDC) की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माण...

Also Read

 कोंडागांव  .

असल बात news.  

एक दिन पहले उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी (THDC) की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और भूस्खलन होने के बड़े हादसे में छत्तीसगढ़ के भी मजदूरों के आहत होने की खबर आ रही है.बताया जा रहा है कि चैनल में अभी भी तीन मजदूर अंदर फंसे हुए हैं.13 अगस्त 2026 की शाम बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार इस घटना में मृत घायल और लापता मजदूरों में कोंडागांव जिले के भी मजदूर शामिल है. पता चला है कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वहां दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है और राहत के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल हादसे ने कोंडागांव को बड़ा दर्द दे दिया है. हादसे में लापता, घायल और मृत मजदूरों में कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों के मजदूर शामिल हैं.

 घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये गए कर्मचारियों में कोण्डागांव के ग्राम दहिकोंगा में रहने वाले 20 वर्षीय सुनील दीवान पिता संतोष दीवान और ग्राम संबलपुर निवासी 33 वर्षीय पेनसिंह नेताम पिता पीला सिंह शामिल हैं.

वहीं लापता मजदूरों में ग्राम दहिकोंगा निवासी 22 वर्षीय देवनाथ पिता धनसुराम बघेल और ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 37 वर्षीय चेतन पोयाम पिता सोनाधर पोयाम शामिल हैं. वहीं मृत मजदूरों में ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 24 वर्षीय लखेश्वर पोयाम पिता सोनसिंह पोयाम और 25 वर्षीय ग्राममड़ानार निवासी भुनेश्वर पिता सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं.