Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


फरसगांव पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर जागृति अभियान # लालच डर लापरवाही से मुक्त होकर साइबर जागरूक रहने की दी गई सलाह # साइबर अपराध ऑन ठगी के प्रकारों एवं रोकथाम के उपाय के बारे में दी गई जानकारी # आदर्श एवं एकलव्य छात्रावास फरसगांव में चलाया गया अभियान

कोंडागांव, असल बात News 17 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ  15 अगस्त 2026 से 02 अक्...

Also Read





कोंडागांव,

असल बात News

17 अगस्त 2026


छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ  15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान संचालित किया गया है। 


फरसगांव पुलिस का अभियान इसी तारतम में जिला कोंडागांव पुलिस अधीक्षकश्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय (रा.पु.से.) के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में बालक एवं बालिका छात्रावास एकलव्य विद्यालय फरसगांव एवं बालक छात्रावास आदर्श विद्यालय फरसगांव में फरसगांव थाना पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया ।


 अभियान का उद्देश्य यह अभियान साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने, छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने एवं राज्य के प्रत्येक नागरिक को साइबर जागरूक बनाने का प्रयास है।


मुख्य थीम "साइबर जागृति की एक सेल्फी" के तहत जारी लिंक को क्लिक कर या क्यू आर कोड को स्कैन कर, जागरूकता के संदेश वाली "सेल्फी फ्रेम" में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया में पोस्ट करेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली "सेल्फी फ्रेम" को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे,जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे। 


आयोजन इस अभियान के तहत एकलव्य एवं आदर्श विद्यालय फरसगांव के छात्रावास के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा क्यूआर कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली गई । इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया गया। 


इस कार्यक्रम में साइबर अपराध के तरीकों जैसे-ईनाम जीतने,लॉटरी लगाने,बिना ब्याज के लोन दिलाने, नौकरी लगाने, ट्रेडिंग में पैसा डबल करने आदि के नाम पर की जाने वाली ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्सन, म्युल सीम एवं अकाउंट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों जैसे-ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करने एवं साइबर अपराध घटित होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।।