Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुत्रदा एकादशी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य हिंडोला महोत्सव

रायपुर,असल बात  हिंडोला की फोटो देखने के लिए, व्यू चैनल में जाएं और फॉलो भी करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaTWRv1LNSaBULdaqY1H/3996...

Also Read

रायपुर,असल बात 





हिंडोला की फोटो देखने के लिए, व्यू चैनल में जाएं और फॉलो भी करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VaTWRv1LNSaBULdaqY1H/3996

रायपुर। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर, रायपुर में महिला मंडल द्वारा भव्य हिंडोला महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


हिंडोला महोत्सव में भजन लालू महाराज जी द्वारा दी गई सुंदर एवं आकर्षक भजन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री ओम प्रकाश जी जोशी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।


श्री बांके बिहारी महिला मंडल की ओर से अनीता अशोक अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती लता अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल (जूनागढ़),सारिका खेतान , संगीता पोद्दार , श्रीमती बरखा गुप्ता, श्रीमती पिंकी सिंघानिया एवं श्रीमती सुनीता वर्मा 

कोमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। महिलाओं ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


आज के हिंडोले की मनमोहक एवं आकर्षक सजावट श्री बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्टी श्री महेंद्र बागड़ोदिया जी एवं उनके परिवार की ओर से कराई गई। सुंदर सजावट ने भगवान श्री बांके बिहारी जी के हिंडोला दर्शन को और भी आकर्षक बना दिया।


मंदिर में आयोजित इस भक्तिमय आयोजन ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री बांके बिहारी जी की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया। महिला मंडल द्वारा आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण बना।


मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, महिला मंडल की सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


जय श्री बांके बिहारी लाल की। 




असल बात,न्यूज़