Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जन्म-मृत्यु पंजीयन को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश कलेक्टर ने जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वयन समिति की बैठक में की समीक्षा

  कोंडागांव, असल बात News  04 अगस्त 2026 कलेक्ट्रेट सभागार कोण्डागांव में मंगलवार को जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने...

Also Read

 



कोंडागांव,

असल बात News 

04 अगस्त 2026

कलेक्ट्रेट सभागार कोण्डागांव में मंगलवार को जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध पंजीयन और प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।


बैठक में अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार एवं कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में जन्म एवं मृत्यु का निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।


समीक्षा के दौरान जिला अस्पताल कोण्डागांव में समय पर जन्म-मृत्यु पंजीयन नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन एवं अधीक्षक जिला अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही विलंबित पंजीयन के मामलों में सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फर्जी पंजीकरण एवं यूजर आईडी/पासवर्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वर्ष 2008 के बाद के जन्म-मृत्यु पंजीयन से संबंधित अभिलेखों को डिजिटलाइजेशन के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि अभिलेखों का सुव्यवस्थित डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जा सके।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।