भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नव प्रवे...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उनके आपसी परिचय के लिये कनेक्ट टू कलेक्ट एवं एक दूसरे को जाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के माहौल से सहज करना उन्हें वरिष्ठ विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ घुलने मिलने का अवसर देना था। छात्रा-छात्राओं के लिये विशेष आईस-ब्रेकिंग और परिचय पत्र रखे गये जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपने हॉबी] लक्ष्य और कॉलेज में आने का अनुभव साझा किया। श्रीमती खुशबू पाठक विभागाध्यक्ष प्रबंधन एवं डॉ. शर्मिला समल विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने बताया इस प्रकार की परिचायात्मक गतिविधियों में आत्मविश्वास टीम भावना एवं साकारात्मक संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. मोनिषा शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन के लिये विभाग की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता से विद्यार्थी महाविद्यालयीन वातावरण में सहज होते है एक-दूसरे से परिचय होने पर सामूहिक रूप से लक्ष्य प्राप्ति की दिषा में आगे बढ़ सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिये प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं कहा कि महाविद्यालयीय शिक्षा को लेकर मन में बहुत से प्रश्न होते है लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से हम ना केवल एक दूसरे को जान पाये अपितु हमें पता चला कि महाविद्यालय शिक्षा के अलावा सर्वागींण विकास का केन्द्र है। कनेक्ट टू कलेक्ट एवं लेटस नो ईच अदर गतिविधियों के विजेता है- सिद्धि शर्मा बीबीए प्रथम सेमेस्टर, हुमेन्द्र कुमार देशमुख बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर रही।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन स.प्रा. वाणिज्य विभाग अमरजीत, स.प्रा. प्रबंधन इंद्राणी दास, स.प्रा. वाणिज्य लक्ष्मी द्विवेदी द्वारा किया गया जिन्होंने विभिन्न आईस ब्रैकिंग गतिविधियों एवं परिचय सत्र का प्रभावी संचालन करते हुए विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिये प्रेरित किया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


