Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिले तीन बच्चे, चेहरों पर लौटी मुस्कान,कलेक्टर कॉलोनी में मिली बच्ची और सरोधा डेम में बिछड़े दो बच्चों के परिजनों का पतासाजी कर किया सुरक्षित सुपुर्द

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपनों से बिछड़ने की चिंता और फिर परिजनों से मिलते ही चेहरों पर लौटी मुस्का...

Also Read

कवर्धा,असल बात 




कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपनों से बिछड़ने की चिंता और फिर परिजनों से मिलते ही चेहरों पर लौटी मुस्कान—कबीरधाम पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता ने तीन बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई।


पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में 30.08.2026 को पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मिले तीन बच्चों की तत्काल पतासाजी कर उन्हें सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया।


कलेक्टर कॉलोनी स्थित प्रतीक्षालय में अकेली मिली बच्ची की सूचना पार्षद श्री दुर्गेश अवस्थी द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की पतासाजी की। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्यवाही से बच्ची की मां का पता चला जिसे सुरक्षित मां के सुपुर्द किया गया।


इसी प्रकार सरोधा डेम में भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े 08 वर्षीय पोषण निषाद एवं 09 वर्षीय वासु निषाद को पेट्रोलिंग टीम ने सुरक्षित संरक्षण पर लाकर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। सउनि श्री राजकुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम ने अथक प्रयास कर परिजनों का पता लगाया तथा बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।


बच्चों के परिजनों से मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी की मुस्कान लौट आई। परिजनों ने कबीरधाम पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।


असल बात,न्यूज़