Kangana Ranaut called Naseeruddin Shah a fox: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर हाल ही में दिए गए कमेंट्स को लेकर जाने-...
Kangana Ranaut called Naseeruddin Shah a fox: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर हाल ही में दिए गए कमेंट्स को लेकर जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर तीखा तंज कसा है। कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी (Lomdi) कहा है। बीजेपी सांसद ने कहा कि वे देश का खाकर पड़ोसी (पाकिस्तान) का गुणगान करते हैं। रनौत की यह बात एक्टर-सिंगर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने झारखंड पेपर लीक प्रोटेस्ट पर शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया था।
बीजेपी सांसद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में रनौत ने मिश्रा के कमेंट वाली एक रिपोर्ट शेयर की – जो पिछले हफ़्ते रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स में शामिल हुए थे।

रनौत ने लिखा-सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूँ उसकी रखवाली करती हूँ/उसके लिए लड़ती हूँ, नासिर साब खाते हैं तो इस देश का है लेकिन लड़ते पड़ोस देश के लिए हैं।
बता दें कि पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले कलाकारों की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी। इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर नसीरुद्दीन से सवाल किए और कहा की वे अब चुप क्यों हैं। कंगना ने पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी है।
पीयूष मिश्रा की पोस्ट शेयर कर लिखा- कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीयूष मिश्रा के बयान की एक रिपोर्ट शेयर की। कंगना ने लिखा कि सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जिस देश का खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं।कंगना ने आगे लिखा कि आज के दौर में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी अब बहुत कम देखने को मिलती है। वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।
नसीरुद्दीन शाह के ‘हड्डी वाले कुत्ते’ से शुरू हुआ विवाद
इस विवाद की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के एक पुराने बयान से हुई थी। देश भर में हुए छात्र प्रदर्शनों पर बड़े एक्टर्स के न बोलने पर नसीरुद्दीन से सवाल पूछा गया था।इस पर नसीरुद्दीन ने कहा था कि जब कलाकारों की आत्मा जागेगी तब वे बोलेंगे। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा था कि जिसके मुंह में हड्डी होती है, वह कुत्ता भौंक नहीं सकता। जैसे ही मुंह से हड्डी गिरेगी या दांत टूटेंगे, वे भौंकने लगेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


