Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बाइक झण्डा रैली का आयोजन, झण्डा रैली निकाली गई

भिलाई . असल बात news. इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर में  बाइक झण्डा रैली का आयोजन किया गया. झण्डा रैली वैशाली नगर औ...

Also Read


भिलाई .

असल बात news.

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर में  बाइक झण्डा रैली का आयोजन किया गया. झण्डा रैली वैशाली नगर और वृंदा नगर भिलाई में निकाली गई.

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम जी ने झण्डा रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शान बान को बनाये रखना हम सब की कर्तव्य है. इसमें तीनों रंग की अपनी एक अलग महत्व है, केसरिया रंग साहस और ताकत का, सफेद रंग सत्य और शान्ति का और हरे रंग धरती की उर्वरता, विकास का प्रतीक है. सफेद रंग बीच में चक्र है जो 24 घंटे का प्रतीक है जो जीवन को निरंतरता चलने को दर्शाता है इत्यादि जानकारी विस्तार दी.

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा ने भी झण्डा रैली के अवसर पर जानकारी साझा करते हुए कहा ध्वज की अपनी एक अलग ही इतिहास है जो समय और परिस्थित के अनुसार बदलते गये और वर्तमान में इस तिरंगे झण्डे को 22 जुलाई 1947 को अंगीकृत किया गया l 

बाइक रैली का संचालन एनसीसी प्रभारी सब लेफ्टिनेंट महेश अलेंद्र ने किया। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल , कर्मचारी तथा अधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।